गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीआरपीएफ रही प्रथम

Republic Day 2026 Uttarakhand: Grand Celebrations, Parade & Awards Ceremony at Dehradun Parade Ground

IMG-20260126-WA0091 गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीआरपीएफ रही प्रथम

गणतंत्र दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन

राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी एवं परेड टुकड़ियाँ सम्मानित

IMG-20260126-WA0090 गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीआरपीएफ रही प्रथम

देहरादून।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया साथ विभिन्न अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण(उरेड़ा), वन विभाग, उद्योग विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित मनमोहक झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा विद्यालयी शिक्षा विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

IMG-20260126-WA0087 गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीआरपीएफ रही प्रथम

समारोह में सेना 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी, सी0आर0पी0एफ0, आई०टी०बी०पी०, हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एन०सी०सी बॉयज, एन०सी०सी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सी०पी०यू० ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राज्य के लोक कलाकारों ने सांस्कृृतिक लोक नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, पाइप बैंड आदि का महमोहक प्रदर्शन किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।

 

IMG-20260126-WA0089 गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीआरपीएफ रही प्रथम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि गण एवं जनसामान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

IMG-20260126-WA0088 गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीआरपीएफ रही प्रथम

लोक भवन में भी फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने का अवसर देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विश्व गुरु भारत’ के संकल्प को साकार करने में नागरिक सहभागिता पर बल दिया।
उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीकों के सकारात्मक उपयोग, साथ ही उत्तराखण्ड की नारी शक्ति और युवाओं द्वारा नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्राप्त अधिकारी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए निम्न अधिकारियों को सम्मानित किया गया—

  • डॉ. नीरज सिंघल, निदेशक, पशुपालन विभाग

  • मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी

  • अरुण कुमार सिंह, अनुभाग अधिकारी, सचिवालय

  • राकेश सिंह असवाल, समीक्षा अधिकारी, सचिवालय

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (पुलिस) – 2026

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी—

  • यशपाल सिंह, निरीक्षक, एसटीएफ देहरादून

  • नरोत्तम बिष्ट, उप निरीक्षक, एसटीएफ देहरादून

  • देवेन्द्र कुमार, आरक्षी, एसटीएफ देहरादून

  • भूपेन्द्र सिंह मर्तोलिया, मुख्य आरक्षी, एसटीएफ कुमाऊँ

  • सुनील कुमार, अपर उप निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस, पौड़ी गढ़वाल

  • सुनील रावत, मुख्य आरक्षी, जनपद देहरादून

 

 

Share this content: