77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गरिमामय अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

IMG-20260126-WA0016 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

IMG-20260126-WA0008-scaled-1 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रोजगार और सामाजिक कल्याण सहित हर क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।