UTTARAKHAND: जुबिन नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

Jubin Nautiyal Meets Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून।
सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक एवं उत्तराखंड के गौरव जुबिन नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत के संरक्षण एवं राज्य की रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुबिन नौटियाल की संगीत यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल देश-विदेश में पहचान बनाई है, बल्कि उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जुबिन नौटियाल भविष्य में भी राज्य की लोकसंस्कृति और संगीत को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वहीं, जुबिन नौटियाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव उनकी संगीत साधना की प्रेरणा रहा है और वे राज्य के युवाओं को कला एवं संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे।

भेंट के दौरान राज्य की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने एवं युवा कलाकारों के लिए नए अवसर सृजित करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।