1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
Aviation Policy India, Begumpet Airport Hyderabad, Best Aviation Ecosystem State, Char Dham Helicopter Services, Civil Aviation Award, Dehradun Update, Heli Tourism India, Pushkar Singh Dhami, UDAN Scheme Uttarakhand, Uttarakhand Aviation, uttarakhand latest news, WINGS INDIA 2026, उत्तराखंड एविएशन, सर्वश्रेष्ठ एविएशन राज्य
MP Team
WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को राष्ट्रीय सम्मान, एविएशन इकोसिस्टम में सर्वश्रेष्ठ राज्य
**WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि
एविएशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित**
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एविएशन सेक्टर में उत्तराखंड की देशव्यापी पहचान
DEHRADUN: हैदराबाद स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखंड राज्य ने एक बड़ी राष्ट्रीय सफलता हासिल की है। इस प्रतिष्ठित मंच पर उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” के सम्मान से नवाज़ा गया।
यह राष्ट्रीय पुरस्कार उत्तराखंड सरकार की दूरदर्शी एविएशन नीतियों, मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रभावी नेतृत्व का प्रतिफल है। सम्मान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव आशीष चौहान, संजय टोलिया सहित एविएशन सेक्टर से जुड़े अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के अभूतपूर्व विस्तार के साथ-साथ चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में एविएशन सेक्टर का प्रभावी उपयोग किया है।
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवाओं का विस्तार, हेलीपोर्ट एवं हेलीपैड का विकास, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं में हवाई संसाधनों के बेहतर उपयोग ने उत्तराखंड को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग श्रद्धालुओं और समय की कमी से जूझ रहे यात्रियों को सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसकी देशभर में व्यापक सराहना हुई।
इसके साथ ही सीमांत एवं दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने, उड़ान (UDAN) योजना, एयर स्ट्रिप्स के उन्नयन और हेली-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उत्तराखंड सरकार के प्रयासों को भी राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से सराहा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की जनता, राज्य सरकार की टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं तकनीक-समर्थ बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड में पर्यटन, निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
Share this content:
