ईमानदारी और फर्ज की मिसाल: रानीपोखरी में बच्चों को मिला 7 लाख का सोने का हार, दून पुलिस ने असली मालिक को सौंपा

उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और स्कूली बच्चों की ईमानदारी ने आज एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। रानीपोखरी क्षेत्र में बालिका इंटर कॉलेज के पास कुछ बच्चों को लावारिस हालत में सोने का एक कीमती ‘रानीहार’ मिला। बच्चों ने जिज्ञासावश इसे स्थानीय ज्वैलर को दिखाया, जिसके बाद ज्वैलर ने ईमानदारी परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करने के कुछ ही समय बाद हार की असली मालकिन सीमा डोभाल का पता लगा लिया गया। करीब 07 लाख रुपये कीमत के इस हार को पाकर महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने बताया कि वह हार मिलने की उम्मीद खो चुकी थीं। पुलिस के इस मानवीय चेहरे और त्वरित कार्रवाई की पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

जन-जन की सरकार अभियान से ग्रामीणों को बड़ी राहत, सीएम धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Next post

5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान