सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ

CM Dhami greets Governor Gurmit Singh on birthday at Lok Bhawan.

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित लोक भवन पहुँचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुशासित, राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण जीवन प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के प्रशासनिक अनुभव एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन प्रदेश की नीतिगत दिशा को मजबूती प्रदान कर रहा है।

 

 

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।