धामी सरकार ने बांटीं जिम्मेदारियां: टिहरी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल समेत कई नेताओं को मिले दायित्व; यहाँ देखें पूरी सूची।

देहरादून : धामी सरकार में खुलने लगी बीजेपी नेताओं की लॉटरी

एक के बाद एक नये दाइत्वधारियों के नाम आ रहे सामने

सरकार ने नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतैला को नियुक्त किया मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष

टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त

कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का बनाया गया अध्यक्ष

पूर्व प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता ख़ेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया

सरकार ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया

चारु कोठारी क़ो बनाया गया राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष

चम्पावत निवासी सुश्री हरिप्रिया जोशी को बनाया उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।