चारधाम में आस्था का सैलाब,शुक्रवार तक दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20 लाख के करीब,केदारनाथ में एक माह में पहुंचे 07 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु

देहरादून। चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 89 हजार 079 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि केदारनाथ में 07 लाख 82 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और आज शुक्रवार 22 मई तक यानी 34 दिनों में 19 लाख 80 हजार 437 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 7,82,136, बद्रीनाथ में 5,24,218, गंगोत्री में 3,34,265 और यमुनोत्री धाम में 3,39,818 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

शुक्रवार को एक दिन में ही चारों धामों में 89 हजार 079 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ में सर्वाधिक 30,218 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि बद्रीनाथ में 27,992, यमुनोत्री में 16,201 और गंगोत्री धाम में 14,668 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल; दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क ईवी वाहन सेवा

Next post

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून DM समेत 19 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची