सूचना विभाग की नई पहल अब हर शनिवार होगा “नो व्हीकल डे”, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जारी किए निर्देश

शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए उत्तराखंड सूचना विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं।

​महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे हर शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए अपने निजी ईधन चालित वाहनों का त्याग करें सार्वजनिक परिवहन (बस, विक्रम आदि) का उपयोग करें,साइकिल का प्रयोग करें, या पैदल चलकर कार्यालय पहुँचें महानिदेशक सूचना ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि   छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी और विभाग समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण पेश करेगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल ईंधन की बचत करना है, बल्कि बढ़ते कार्बन उत्सर्जन  को कम कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित करना है। सूचना विभाग का मानना है कि सरकारी संस्थानों द्वारा ऐसी पहल अपनाने से आम जनमानस में भी जागरूकता बढ़ेगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।