​सीएम धामी ने लोहियाहेड में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इसके उपरान्त पर्यावरण दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है।
माननीय मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

 

Share this content:

Previous post

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह,पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश

Next post

धामी सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व CM के ओएसडी रहे धीरेंद्र पंवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन में सक्रियता का मिला इनाम