उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, BRO और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी से एक राहत भरी खबर सामने आई है। श्री गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की एक कार धराली के समीप खीर गाड़ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे में कार सवार चारों तीर्थयात्रियों को सिर्फ हल्की चोटें आई हैं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

​दुर्घटना के वक्त गनीमत यह रही कि घटनास्थल के पास ही सीमा सड़क संगठन (BRO) के मजदूर काम कर रहे थे। गाड़ी के नीचे गिरते ही स्थानीय लोग और BRO के कर्मी तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मलबे और ढलान के बीच से सभी चारों घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

​राहत की बात: सभी यात्रियों की स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

 

​घायलों का विवरण (सभी दिल्ली निवासी)

​हादसे का शिकार हुआ यह परिवार द्वारिका (वेस्ट दिल्ली) का रहने वाला है। वाहन (UP16DQ 2207) को खुद अनुराग सक्सैना चला रहे थे। घायलों की सूची इस प्रकार है

उम्र संबंध / पता स्थिति
1. श्री अनुराग सक्सैना (चालक) 33 वर्ष पुत्र श्री प्रदीप सक्सैना, द्वारिका, वेस्ट दिल्ली सामान्य घायल
2. श्रीमती बरखा सक्सैना 33 वर्ष पत्नी श्री अनुराग सक्सैना, द्वारिका, वेस्ट दिल्ली सामान्य घायल
3. अवयुक्त 05 वर्ष पुत्र श्री अनुराग सक्सैना, द्वारिका, वेस्ट दिल्ली सामान्य घायल
4. श्रीमती प्रतिमा सक्सैना 56 वर्ष पत्नी श्री प्रदीप सक्सैना, द्वारिका, वेस्ट दिल्ली सामान्य घायल

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी आज सहसपुर से करेंगे ‘खेत बचाओ अभियान’ का शंखनाद

Next post

बड़ी खबर: उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार की छुट्टी, अब संभालेंगे राजस्थान की जिम्मेदारी