संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडार गांव एवं बिष्ट गांव का दौरा कर संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भंडार गांव मेंसड़क सुधारीकरण एवं पुश्ता निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बिष्ट गांव में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा सुरक्षा दीवार और आवश्यक जाल (प्रोटेक्शन नेट) का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, लक्ष्मण सिंह रावत, अनुराग, ईई लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

​मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Next post

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री