उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं। ऐसे प्रदेश के लोगों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आज भी नहीं भूली है कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में पृथक राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। पिता के शासनकाल में आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बता रहे हैं। यह राज्य के संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान का अपमान है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखण्ड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी के इस बयान का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की स्वाभिमानी जनता अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकती।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

Next post

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर