गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बद्रीनाथ जा रही बस, पुलिस और SDRF का रेस्क्यू अभियान शुरू

टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास मंगलवार सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

यह बस संख्या UK09PA9779 के खाई में गिरने की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, शिवपुरी, ब्यासी सहित अन्य चौकियों से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा,

बताया जा रहा की बस में 30 से 35 लोग सवार थे जिसमे अब तक 20 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा दिया है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।