पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के सभ्यतागत संवाद मंच को किया संबोधित

पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के सभ्यतागत संवाद मंच को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग से विभिन्न देशों के बीच आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। उन्होंने नई दिल्ली के पुराने किले में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

e0a4aae0a580e0a48fe0a4ae-e0a4aee0a58be0a4a6e0a580-e0a4-real पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के सभ्यतागत संवाद मंच को किया संबोधित

तकनीक से सांस्कृतिक संपर्क की नई संभावनाएं

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इक्कीसवीं सदी की तकनीक ने दुनिया में सांस्कृतिक कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा किए हैं। जिन रास्तों को तय करने में पूर्वजों को महीनों का समय लग जाता था, आज के डिजिटल युग में उन्हीं देशों के लोग कुछ ही सेकंड में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ज्ञान साझा करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को पहले से कहीं अधिक सरल बना दिया है और एससीओ देशों को इन आधुनिक संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

विरासत के संरक्षण पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि भारत के संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागारों में हजारों वर्षों की अमूल्य विरासत सुरक्षित है, जिसे तकनीक की सहायता से युवा पीढ़ी तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि साम्राज्य भले ही दुनिया के नक्शे बदलते रहे हैं, लेकिन सभ्यतागत संवादों ने हमेशा वैश्विक विचारों को समृद्ध किया है।

एससीओ मंच का महत्व

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस मंच में विभिन्न एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। एससीओ की स्थापना वर्ष 2001 में शंघाई में हुई थी, जबकि भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।