कोरोना की रोकथाम को सीएम ने मंत्रियों को दिया जिलों का प्रभार, देखें पूरी सूची

कोरोना की रोकथाम को सीएम ने मंत्रियों को दिया जिलों का प्रभार, देखें पूरी सूची

देहरादून:उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकार के सभी मंत्रियों को कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार,
कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग,
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नैनीताल,
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उधम सिंह नगर,
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को टिहरी,
कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल जी को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून,
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को चंपावत,
राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को चमोली,
राज्यमंत्री रेखा आर्य को अल्मोड़ा
राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुए, सम्बंधित जिलाधिकारीयों से सरकार की तरफ से समन्वय बनाएँ, इसके साथ ही कोविड 19 की रोकथाम से संबंधित हर संभव कदम उठायें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।