11 व्यक्तियों का दाह संस्कार कर पुलिस ने दिया इंसानियत का परिचय

11 व्यक्तियों का दाह संस्कार कर पुलिस ने दिया इंसानियत का परिचय

कोटद्वार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जहां जनपद की पुलिस एक और जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक कर रही है, वही नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही भी कर रही है, अब एक और एक मानवीय कार्य के लिए जनपद की पुलिस आगे आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोरोना संक्रमण से अब तक 11 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने पर दाह संस्कार करने के लिए कोतवाली कोटद्वार पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा खोह स्थित मुक्तिधाम में ले जाकर पूर्ण सुरक्षा कवच के साथ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का दाह संस्कार कर पुलिस की खाकी ने इंसाननियत का परिचय दिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।