दु:खद: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

दु:खद: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

देहरादून: कोरोना के इस कराल काल में कब कौनसी दुखद खबर आ जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसी ही दुखद खबर आज उत्तराखंड के पत्रकारिता जगत से भी आ रही है। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी का निधन हो गया है। वह करीब दस दिनों से कोरोना संक्रमित थे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए उन्हें शहर के आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. विपुल कंडवाल की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। स्थिति में सुधार के बाद उनको कुछ दिन पहले आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था लेकिन एकाएक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्होंने दम तो़ड़ दिया। राजेंद्र जोशी स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ-साथ पत्रकारों हित में काम करने वाले व्यक्ति भी थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व समेत कई दिग्गजों ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।