स्पीकर साहब, टीकाकरण से बढ़िया होता कोविड केयर सेंटर का उद्धाटन

स्पीकर साहब, टीकाकरण से बढ़िया होता कोविड केयर सेंटर का उद्धाटन
वैक्सीनेशन के उद्घाटन के लिए ढाई घंटे की देरी से पहुंचे प्रेमचंद अग्रवाल, महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी
 आपातकालीन समय में भी रिबन काटने की शर्मनाक परपंरा न अपनाएं नेता

गुणानंद जखमोला

ऋषिकेश में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की खूब फजीहत हुई। ढाई घंटे से लोग वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन माननीय स्पीकर महोदय पर देरी से पहुंचने का आरोप है। आखिर क्या जरूरत थी टीकाकरण के उद्घाटन की। ये पूरे देश में हो रहा है। अकेले उत्तराखंड में नहीं।

न ही इसमें स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल का कोई रोल है। तो रिबन क्यों काट रहे हो भाई? यदि रिबन ही काटना था तो कहीं कोविड केयर सेंटर को बनाते। चाहे वो 20 ही बेड का होता। अपने दम पर बनाते, तो कुछ बात होती। एक करोड़ भी जनता के पैसे से जनता पर न्योछावर करोगे तो क्या बड़ी बात? नेता यदि इस आपात काल में कोविड केयर सेंटर बनाएं। आक्सीजन उपलब्ध कराएं। वेंटीलेटर उपलब्ध कराएं। कोरोना से उबर चुके नेता प्लाज्मा डोनेट करे। तो जनता ये बात याद रखेगी। तब नेताओं को वोट नहीं खरीदेने पड़ेंगे। मुसीबत के समय तो रिबन परम्परा को बंद करो नेताजी। जनता के सब्र का बांध छलक रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।