मकान पर दीवार गिरने से एक की मौत, 3 ने भागकर बचाई जान

देहरादून। पछवादून के थाना क्षेत्र त्यूणी अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगी में एक मकान के ऊपर दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के 3 लोगों ने भाग कर जान बचाई। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के हादसे भी बढ़ गए हैं। जौनसार बावर के त्यूणी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायगी में एक मकान के ऊपर लगी सुरक्षा दीवार बारिश के चलते अचानक भरभरा कर मकान के ऊपर आ गिरी। मकान के अंदर रह रहे 4 सदस्यों के परिवार में 3 ने भाग कर जान बचाई जबकि एक सदस्य के सिर में मकान का पट्टा गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन ने बताया कि मृतक की पहचान भोपाल सिंह पुत्र दुर्गा सिंह के रूप में हुई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।