उत्‍तराखंड में शुक्रवार से पांच दिनों तक खुलेंगी राशन की दुकानें

उत्‍तराखंड में शुक्रवार से पांच दिनों तक खुलेंगी राशन की दुकानें

देहरादून। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के सुचारू वितरण को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें शुक्रवार से पांच दिनों के लिए खोली जाएंगी। सुबह सात बजे से 10 बजे तक, यानी तीन घंटा दुकानों में खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।

प्रदेश में 9225 राशन की दुकानें हैं। इनके माध्यम से मैदानी क्षेत्रों से लेकर दूरदराज पर्वतीय क्षेत्रों में राशनकार्डधारकों को सस्ता खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी इन दुकानों को लेकर सरकार ने बीती नौ मई को जारी अपने आदेश में संशोधन किया है। उक्त आदेश में राशन की दुकानों को शुक्रवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने को कहा गया था। अब सरकार ने एक दिन के बजाय पांच दिनों तक ये दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए। इस आदेश से राशनकार्डधारकों को राहत मिलेगी।

सीमित अवधि के लिए राशन की दुकान खुलने की सूरत में करीब 23.80 लाख राशनकार्डधारक परिवारों को खाद्यान्न मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार ने अब अगले पांच दिनों तक दुकानें खोलने को कहा है। इससे राशनकार्डधारकों को सरलता से खाद्यान्न का वितरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, पुलिस महानिदेशक, सचिवों, प्रभारी सचिवों के साथ गढ़वाल व कुमाऊं के मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को उक्त आदेश को अमल में लाने को कहा गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।