कुमाऊं मंडल में लगेंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट – सतपाल महाराज

कुमाऊं मंडल में लगेंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट – सतपाल महाराज

देहरादून: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. ऐसे में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की ओर से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में तीन नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने का ऐलान किया गया है. जिनमें जल्द ही ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा.

बता दें कि कुमाऊं मंडल के काशीपुर, खटीमा और रुद्रपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं. इसमें काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में डीआरडीओ की ओर से मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है. जिससे प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा.

इसके अलावा बजाज कंपनी की ओर से खटीमा में प्रति मिनट 400 लीटर ऑक्सीजन बनाने वाला प्लांट स्थापित किया जा रहा है. वहीं, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में भी प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का प्लांट लगाए लगाया जा रहा है. जहां खटीमा में इस माह के अंत तक प्लांट को शुरू भी कर दिया जाएगा. इसके अलावा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में आगामी 15 जून तक प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा.

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी कीमत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे. कोरोना संक्रमित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।