कई राज्यों में तौक्ताई तूफ़ान और भारी बारिश होने की आशंका

कई राज्यों में तौक्ताई तूफ़ान और भारी बारिश होने की आशंका

नई दिल्ली : चक्रवात तौक्ताई के कारण कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक सहित पांच तटीय राज्यों को चेतावनी जारी की है. एनडीआरएफ के निदेशक सत्य नारायण प्रधान ने ट्वीट किया कि संभावित स्थिति से निपटने के लिए 53 टीमों को तैनात किया गया है.

इसके प्रभाव के कारण 16 और 17 मई को कोंकण के इलाकों में भारी बारिश की आशंका है. सबसे ज्यादा प्रभाव रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और गोवा में दिखाई देगा. मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी इसका प्रभाव दिखाई देगा.

इस चक्रवाती तूफान की वजह से तटीय इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. शुभांगी ने बताया कि अगले तीन दिनों में कोंकण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।