मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

हल्द्वानी, 5 जून। डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए।
कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के बढ़े हुए दामों को जल्द वापस लेने की मांग की। हेमंत साहू ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के चलते महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। जिसका नतीजा है कि रोजाना महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस महामारी में लोगों के ऊपर महंगाई का बोझ डाल रही है। जिसके चलते आम आदमी परेशान है। केंद्र सरकार को इस महामारी में जहां आम आदमी को राहत देनी चाहिए, वहीं सरकार लोगों का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।