कार-बाईक की टक्कर में एक गंभीर

देहरादून, 6 जून। ऋषिकेश में वीरभद्र रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट के पास बीती देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार घायल हो गया। जबकि एयर बैग खुलने की वजह से कार सवार को चोटें नहीं आई।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात वीरभद्र रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट के पास अचानक कार और बाइक की टक्कर हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। लोगों ने देखा कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हैं। इस दौरान 108 एंबुलेंस को मौके पर फोन करके बुलाया और घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। जबकि कार के एयरबैग खुलने की वजह से चालक सुरक्षित है। घायल की पहचान राहुल शर्मा निवासी पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला ऋषिकेश के रूप में हुई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।