मित्र पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज

मित्र पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा समस्त अधिनस्त कर्मचारीयो को मानवता वादी कर्म करने के लिये प्रेत्साहित किया जा रहा है जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली को डयूटी के दौरान जाते समय सड़क किनारे निर्जन जंगल में दोपहर धूप में एक बुजुर्ग महिला दिखाई दी जो अपने रशोई के सिलेंडर को भरने जा रही थी जिस पर सन्तोष पैथवाल थानाध्यक्ष सतपुली द्वारा उन्हें वाहन में बिठाकर अपने गंतव्य पर जाते हुए बुजुर्ग महिला को भी गेस एजेंसी तक पहुँचाया। इस मानवीय सवेदनात्मक कार्य पर बुजुर्ग महिला ने शुभाशीष देते हुए पुलिस का सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।