शनिवार को शाम 4 बजे होगी विधान मंडल की बैठक

देहरादून। भाजपा के विधान मंडल की बैठक शनिवार को होगी। भाजपा के विधानमंडल दल की बैठक शनिवार को पार्टी मुख्यालय में 4 बजे होगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने ये जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में 4 बजे ये बैठक होगी। सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए पार्टी की ओर से दूरभाष पर सूचना दी गई है। नरेंद्र तोमर शनिवार सुबह पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून पहुंच रहे हैं। शनिवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सतपाल महाराज की मुख्यमत्री के पद के लिए पैरवी की है। नरेंद्र तोमर कल सुबह पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून पहुंच रहे हैं। शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।