नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक नाबालिग से गाली-गलौज व डंडे से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बाद थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. थाना पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए. जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर अभी भी उसका उपचार चल रहा है.
पीड़ित के भाई नशीम कुरैशी की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कुलदीप, अभी सिंह सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल की घटना 28 जून की है. मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है.
Share this content:


