आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया निरीक्षण
आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया निरीक्षण
देहरादून: पहाड़ों में लगातार बारिश का कहर जारी है. इस बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं, प्रदेश में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. बीते दिन उत्तरकाशी में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से 20 घरों में मलबा घुस गया और 4 से 5 मकान जमींदोज हो गए हैं.
Share this content:


