सीएम पुष्कर धामी ने पिथौरागढ़ के इस युवा को किया सम्मानित

सीएम पुष्कर धामी ने पिथौरागढ़ के इस युवा को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।