पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

रामनगर। पति से गृह क्लेश के चलते पति ने धारदार हथियार से अपना गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बता दें कि बीती रात पौड़ी गढ़वाल के गोलीखाल में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, इस मामले में एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि हॉस्पिटल से उन्हें घटना की सूचना मिली. इस मामले की जांच की जाएगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।