चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव.. अब सावधान हो जाइए

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया के देशों में चिंता की लहर है। प्रदेश में भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोरोना के केस कम होते ही लोग लापरवाह हो गए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच देहरादून से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। यहां 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 250 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी। रविवार सुबह इनमें से सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। जो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, उन्हें ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर तैनात किया जाना था।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।