रवि दहिया- राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतना एकमात्र लक्ष्य

रवि ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रशिक्षक महाबली सतपाल और अरुण शर्मा की देखरेख में छत्रसाल स्टेडियम में जमकर मेहनत की है और लगातार तकनीक बेहतर करने पर काम किया है। उन्होंने इस बार लेग डिफेंस और बैलेंस पर विशेष ध्यान दिया है।

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर देशवासियों से वादा किया है कि वह इस बार भी पदक जीतेंगे। रवि को पूरी उम्मीद है कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक ही जीतेंगे। विश्व में नंबर दो रैंकिंग वाले रवि बर्मिंघम खेलों में 57 किलो भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

रवि ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रशिक्षक महाबली सतपाल और अरुण शर्मा की देखरेख में छत्रसाल स्टेडियम में जमकर मेहनत की है और लगातार तकनीक बेहतर करने पर काम किया है। उन्होंने इस बार लेग डिफेंस और बैलेंस पर विशेष ध्यान दिया है। यह विरोधी को हराने में मददगार साबित होते हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।