नगर पंचायत भगवानपुर की बैठक में चेयरमैन सेहती देवी ने बैठक की अध्यक्षता की 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के प्रस्ताव किये स्वीकार

img-20200110-wa0034-768x3461183261214553387897 नगर पंचायत भगवानपुर की बैठक में चेयरमैन सेहती देवी ने बैठक की अध्यक्षता की 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के प्रस्ताव किये स्वीकार

नगर पंचायत भगवानपुर की बैठक में चेयरमैन सेहती देवी ने बैठक की अध्यक्षता की 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के प्रस्ताव किये स्वीकार

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर । नगर पंचायत की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सेहती देवी ने कि। बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही कुंभ मेले के दृष्टिगत 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकार किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन सेहती देवी ने कहा कि विकास कार्यों में भगवानपुर से जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तालाबों, कब्रिस्तान, शमशान घाट आदि का सौंदर्यकरण, विद्युत पोल, सड़कों की मरम्मत व निर्माण, सफाई व्यवस्था के कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान सभासदों ने अपने क्षेत्रों में पथ प्रकाश, सफाई व सड़क निर्माण के प्रस्ताव रखे जिन्हें बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया। इस दौरान सभासद सलमान ने कब्रिस्तान की चाहरदीवारी, तालाब का सौंदर्यकरण, सभासद अयूब ने सफाई व्यवस्था के लिए जेसीबी खरीदने, स्लाटर हाउस का निर्माण, कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव रखे। वहीं अनुराधा ने साईं मंदिर का सौंदर्यकरण, पथ प्रकाश, रैन बसेरा, बारात घर, रविदास मंदिर सौंदर्यकरण के प्रस्ताव दिए। सभासद शहरीन और सलमान ने रायपुर से भगवानपुर तक नाले निर्माण और सर्विस रोड निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा नगर पंचायत की भूमि चिह्नित करने, सुलभ शौचालय बनाने, स्ट्रीट लाइट सप्लायर के विरुद्ध शिकायत का प्रस्ताव रखा जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी शाहिद अली, कीरतपाल, गुलबहार, मोहकम सिंह, सलमान, अयूब, गुलशेर, शहरीन, अनुराधा, रीचा शर्मा, शाकिर अहमद, शिवम, रजनीश कुमार उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

नगर के विभिन्न चौराहों पर मोबाइल टॉयलेट एवं बोतल क्रश मशीन आदि की व्यवस्था की जाएगी,,,गौरव

Next post

वर्णिका लालयान इंटर कॉलेज हाद्दीपुर ग्रट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दूसरे दिन स्वयंसेवक सेविकाओं को बौद्धिक सत्र में सेवा निवृत मा श्री धर्म सिंह सैनी जी ने नसा मुक्ति समाज में फ़ैल रही कुरुतियों को दूर करने का मंत्र दिया

Post Comment