गंगोत्री हाईवे पर हादसा; भागीरीथी नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गंगोत्री हाईवे पर सैंज के पास एक वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद उन्हें एबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तकाशी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर बिशनपुर के पास आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी।  उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जहां टीम ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला, जिन्हें आपातकालीन 108 एबुंलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

हादसे की सूचना पर उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। फिलहाल, वाहन में सवार लोगों के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। ये भी पता नहीं चल पाया है कि वाहन कहां से कहां जा रहा था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।