महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री को दी बधाई चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की खबरों को किया खारिज

महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री को दी बधाई चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की खबरों को किया खारिज

देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया में चल रही आधारहीन खबरों जिनमें उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा सीट खाली करने और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई है, को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

सतपाल महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विषय में सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मैं चौबट्टाखाल विधानसभा सीट छोड़ कर पौड़ी लोकसभा से चुनाव लडूंगा, जो कि सरासर गलत और आधारहीन हैं।

मैं ऐसी सभी खबरों का खण्डन करता हूँ।  महाराज ने ऐसी सभी खबरों पर विराम लगाते हुए खबरों को मनगढ़न्त और औचित्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौबट्टाखाल की जनता का अपार स्नेह और प्यार उन्हें निरन्तर मिलता रहा है और आगे भी यूं ही मिलता रहेगा। इसलिए चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को छोड़ने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता यह सभी खबरें मनगढ़ंत और आधारहीन है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।