भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर आप ने मनाया काला दिवस

देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आज आम आदमी पार्टी ने काला दिवस मनाया। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जम कर धक्कामुक्की हुई। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत भी इस दौरान बिगड़ गई है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
आज उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने जहां एक तरफ सरकार द्वारा कार्यक्रम का आयेाजन किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने सरकार के चार साल पूरे होने पर उनकी चार सालों की विफलता को लेकर आज पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया गया।
वहीं राजधानी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सीएम आवास से पहले ही रोक दिया गया जिस पर प्रदर्शनकारियों ने वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जम कर धक्कामुक्की भी हुई। वहीं इस दौरान आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई जिस पर उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

भारत के वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने के लिए 50 लाख रु. की निशुल्क राइड प्रदान करने के उद्देश्य से ऊबर ने रॉबिन हुड आर्मी के साथ साझेदारी की

Next post

हरीश रावत की चेतावनी के बाद बैक फुट पर आई सरकार अब नही हटाए जाएंगे उपनल कर्मी