1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
मनोरंजन
Art And Culture, CBFC, Dehradun Update, Devbhoomi, Film Shooting, Film Shooting in Uttarakhand, Indian Cinema, Prasoon Joshi, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand Film, Uttarakhand Film Policy, uttarakhand latest news, प्रसून जोशी, मुख्यमंत्री धामी
MP Team
उत्तराखंड को फिल्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी
CM Dhami Meets CBFC Chairman Prasoon Joshi | Uttarakhand Film Hub Initiative

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात साहित्यकार, कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने साहित्य, काव्य और सिनेमा के क्षेत्र में प्रसून जोशी के बहुआयामी एवं उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। दोनों के मध्य कला, संस्कृति, साहित्य और सिनेमा से जुड़े विविध समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
बैठक के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं, लोक संगीत और राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग की व्यापक संभावनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण के लिए एक आकर्षक और अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत फिल्म नीति के माध्यम से निर्माताओं को सुविधाएं, प्रोत्साहन एवं आवश्यक नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे रचनात्मक एवं जिम्मेदार नेतृत्व की सराहना की और भविष्य में उत्तराखंड में सिनेमा, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार के लिए परस्पर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि फिल्म और साहित्य जैसे सशक्त माध्यम राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Share this content:
