पिथौरागढ़: ‘मिशन मर्यादा’ में उतरी पुलिस, जल स्रोतों की सफाई कर दी सेहत बचाने की सीख!

आप को बता दे

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस
दिनांक: 29.04.2025

“स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन: पिथौरागढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान”

पुलिस की पहल से प्रेरित होकर स्थानीय जनता भी बढ़ चढ़ कर ले रही है हिस्सा

WhatsApp-Image-2025-04-29-at-16.47.54_7dfac4ce पिथौरागढ़: ‘मिशन मर्यादा’ में उतरी पुलिस, जल स्रोतों की सफाई कर दी सेहत बचाने की सीख!

पिथौरागढ़ पुलिस अपने कर्तव्य पथ के साथ-साथ आम जनता की सेहत और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रख रही है। पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ के निर्देशन में जिलेभर में जल स्रोतों, नदियों और तालाबों को गंदा करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत “मिशन मर्यादा” के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत व उनकी टीम द्वारा वड्डा के पास स्थित महादेव धारा हुड़कना में जाकर क्षेत्रीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि यह जल स्रोत उनके पीने एवं अन्य घरेलू कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, अतः इन्हें गंदा करना अपने स्वयं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों से अपील की गई कि न स्वयं गंदगी करें, न दूसरों को ऐसा करने दें।

WhatsApp-Image-2025-04-29-at-16.47.55_7a7d3386 पिथौरागढ़: ‘मिशन मर्यादा’ में उतरी पुलिस, जल स्रोतों की सफाई कर दी सेहत बचाने की सीख!

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से जल स्रोत के आसपास सफाई अभियान भी चलाया और स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया।
पिथौरागढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। जल जीवन है — इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाने या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस चौकी/थाने में दें।

 

Share this content:

Previous post

चम्पावत: 81 लाख के घोटाले में सहकारी समिति का निलंबित सचिव गिरफ्तार, किसानों की शिकायत पर खुली पोल!

Next post

टिहरी गढ़वाल: चारधाम यात्रा से पहले डीजीपी ने किया भद्रकाली चौकी का निरीक्षण, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

Post Comment