नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर निगम देहरादून द्वारा निगम से जुड़े स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups – SHG) का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें यूज़र चार्ज कलेक्शन, आईईसी (IEC) गतिविधियाँ और बेसलाइन सर्वे विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

IMG-20250811-WA0041-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। IMG-20250811-WA0040-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए SHG को घर-घर कचरा संग्रहण (Door to Door Services) के यूज़र चार्ज संग्रहण कार्य में शामिल करने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जानकारी के प्रसार की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस पहल का उद्देश्य संपूर्ण वार्डों में सुव्यवस्थित शुल्क संग्रहण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

IMG-20250811-WA0039-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। IMG-20250811-WA0044-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस योजना के अंतर्गत 100 स्वयं सहायता समूहों को 100 वार्डों में नियुक्त किया गया है। प्रत्येक 20 वार्डों पर नगर निगम की ओर से एक नोडल अधिकारी को समीक्षा, सुझाव एवं शिकायत निवारण हेतु नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारियों का वार्डवार विवरण इस प्रकार है –

IMG-20250811-WA0043-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। IMG-20250811-WA0042-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1. डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) – वार्ड 81 से वार्ड 100 तक

 

2. राजबीर सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त – वार्ड 61 से वार्ड 80 तक

 

3. मनीष दरियाल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक – वार्ड 01 से वार्ड 20 तक

 

4. पुष्पा रौथान, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक – वार्ड 41 से वार्ड 60 तक

 

5. राजेश बहुगुणा, स्वच्छता निरीक्षक – वार्ड 21 से वार्ड 40 तक

 

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त नमामी बंसल ने SHG सदस्यों की समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने SHG सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि –

IMG-20250811-WA0049-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। IMG-20250811-WA0050-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। IMG-20250811-WA0045-300x225 नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“स्वच्छता केवल एक सेवा नहीं बल्कि नागरिक जिम्मेदारी है। SHG के माध्यम से हम न केवल शुल्क संग्रहण में पारदर्शिता और दक्षता लाएंगे, बल्कि स्वच्छता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे।”

 

नगर निगम देहरादून को विश्वास है कि इस पहल से शहर में स्वच्छता के स्तर में उल्लेखनीय सुधार, यूज़र चार्ज संग्रहण में पारदर्शिता और जन-जागरूकता में वृद्धि होगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन होंगे फार्मासिस्टों के पंजीकरण,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सुविधाओं का शुभारंभ,उत्तराखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार।

Next post

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना कार्यक्रम में सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित,हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार- मुख्यमंत्री,प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी,तीन वर्षों में 15 हज़ार उद्यमियों को मिलेगा इन्क्यूबेशन सहयोग – मुख्यमंत्री।

Post Comment