देहरादून में आज सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

देहरादून में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह जारी आदेश के अनुसार, आज (2 सितंबर 2025) जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी व सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

IMG-20250902-WA0009 देहरादून में आज सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा देहरादून सहित राज्य के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी करने के बाद लिया गया है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।