उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, आठ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी

दिनांक: 01 सितंबर 2025, दोपहर 1:42 बजे से 02 सितंबर 2025, दोपहर 1:42 बजे तक

DEHRADUN: मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के आठ जिलों – बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर – के विभिन्न इलाकों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, बिजली के साथ तूफान तथा अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना जताई है।

विशेष रूप से मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रूड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा, चंबा, घनसाली और इनसे सटे क्षेत्रों में मौसम के बेहद खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के पास न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सतर्क और सुरक्षित रहें।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी

Next post

देहरादून में आज सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी