UTTARKASHI: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने धराली आपदा पर जताया गहरा दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धराली आपदा पर जताया गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X, पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए लिखा:

“उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

https://x.com/narendramodi/status/1952683110778221038?t=XhmM5aKB4VzOVKe-Y7puyg&s=08

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

Share this content:

Previous post

UTTARKASHI: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने धराली आपदा पर जताया गहरा दुःख

Next post

आंध्र प्रदेश दौरे को तत्काल निरस्त करते हुए सीएम धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आई टी पार्क सिथत आपदा परिचालन केंद्र पहुंच धराली (उतरकाशी) में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया,मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए,सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य – मुख्यमंत्री,130 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया,मुख्यमंत्री ने धराली हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी शैक्षणिक सहित अन्य संस्थान बंद करने के निर्देश दिए,प्रभावितों के भोजन,रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश,सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मांगे जा रहे,विद्युत तथा संचार व्यवस्था को मंगलवार रात्रि ही बहाल करने के निर्देश दिए हैं।