UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन सामाजिक सद्भाव, महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने वाला पर्व है। यह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना संभव नहीं है और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रगति में योगदान देकर एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित प्रदेश के भीतर सभी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है।

Share this content:

Previous post

मंत्री गणेश जोशी का निर्देश – बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य में लाएं तेजी

Next post

प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार  पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में क्षतिग्रस्त घरों के लिए भी दी जाएगी सहायता राशि-: मुख्यमंत्री