1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
खेल
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
38th National Games Uttarakhand, Almora Dinapani sports facility, Champawat Women’s Sports College, CM Pushkar Singh Dhami news, Dehradun Ice Skating Rink, Dehradun Update, Mansukh Mandaviya meeting, uttarakhand latest news, Uttarakhand Sports Development, Uttarakhand sports infrastructure, Uttarakhand Sports University
MP Team
उत्तराखण्ड में खेल विकास हेतु सीएम धामी ने केंद्र से मांगा सहयोग
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में खेलों के समग्र विकास, उच्च स्तरीय खेल अधोसंरचना के निर्माण और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की और केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में मिले सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महाकुंभ ने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाई है और राज्य ने स्वयं को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कई प्रस्तावों के अनुमोदन का आग्रह किया, जिनमें—
-
अल्मोड़ा जिले के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा की स्थापना,
-
देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आइस स्केटिंग रिंग का संचालन,
-
टिहरी जिले में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र का उच्चीकरण,
-
चंपावत के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग सुविधा,
-
और राज्य के 95 विकासखंडों में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निर्माण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जो न केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देगा बल्कि खेल संबंधी शैक्षणिक पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को एक अग्रणी खेल संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र से आवश्यक सहयोग और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Share this content:
