1उत्तराखंड न्यूज़1
आस्था
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
CM Pushkar Singh Dhami, Dehradun Gurudwara, Guru Nanak Dev Ji Teachings, Guru Nanak Jayanti 2025, Guru Nanak Jayanti Celebration Uttarakhand, Gurudwara Shri Guru Singh Sabha, Kartik Purnima Celebrations, Sikh Community, गुरुनानक जयंती 2025, देहरादून गुरुद्वारा
MP Team
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुनानक जयंती पर देहरादून गुरुद्वारे में मत्था टेका | सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में मत्था टेका

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में मत्था टेका और प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम सिख गुरु, गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों और शिक्षाओं के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वासों को दूर करने का कार्य किया। उन्होंने समानता, सत्य, सेवा और प्रेम का संदेश देते हुए लोगों को एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श है। उनके उपदेश आज भी समाज को नैतिकता, भाईचारे और करुणा के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की।
Share this content:
