1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
हेल्थ एंड फिटनेस
Administration Reaches Villages, Agriculture Schemes, CM Pushkar Singh Dhami, Dehradun Update, Government Welfare Schemes, Grievance Redressal, Health Camp, Multi-Purpose Camp, Pension Services, Public Service Camp, Ranipokhari Bhogpur, Rural Development, UCC Registration, uttarakhand latest news, Women and Child Welfare, बहुउद्देशीय शिविर, रानीपोखरी भोगपुर
MP Team
प्रशासन गांव की ओर अभियान: रानीपोखरी–भोगपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 890 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
प्रशासन गांव की ओर अभियान
न्याय पंचायत रानीपोखरी–भोगपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
64 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर समाधान; 890 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

देहरादून:
मुख्यमंत्री के “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत रानीपोखरी–भोगपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का ग्राउंड ज़ीरो पर समाधान सुनिश्चित करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाना रहा।
जूनियर हाई स्कूल, भोगपुर में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा ने की। शिविर में कुल 64 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 16 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

890 ग्रामीणों को मिला विभिन्न सेवाओं का लाभ
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 890 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा एवं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा 10 ग्रामीण महिलाओं को बेबी किट वितरित की गईं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा मिला।
“समस्याओं का हो ग्राउंड जीरो पर समाधान” – एसडीएम
उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा ने कहा कि सरकार और प्रशासन का लक्ष्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
विभिन्न गांवों से आईं समस्याएं
न्याय पंचायत रानीपोखरी के अंतर्गत भोगपुर, गडूल, दाबड़ा, बड़कोट, लिस्ट्राबाद और बागी गांवों के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल और विद्युत से संबंधित समस्याएं रखीं।
विभागवार मौके पर निस्तारित शिकायतें इस प्रकार रहीं—
-
राजस्व विभाग: 18
-
वन विभाग: 5
-
लोक निर्माण विभाग: 4
-
उरेडा विभाग: 3
-
सिंचाई विभाग: 2
-
ग्राम्य विकास विभाग: 2
-
पंचायती राज विभाग: 2
स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक कल्याण में बड़ी भागीदारी
-
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक (108), होम्योपैथिक (152) एवं आयुर्वेदिक (60) मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
-
पशुपालन विभाग: 162 लाभार्थी
-
कृषि विभाग: 128 किसानों को बीज व कृषि यंत्र
-
उद्यान विभाग: 25 किसानों को लाभ
-
समाज कल्याण विभाग: 33
-
जिला पूर्ति विभाग: 27 राशन कार्डधारकों की केवाईसी
-
पंचायती राज: पेंशन व परिवार रजिस्टर के 65 मामलों का निस्तारण
-
यूसीसी: 9 पंजीकरण
-
बाल विकास: 38
-
एनआरएलएम: 35
-
उद्योग विभाग: 12
-
रीप परियोजना: 12 लाभार्थी
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
शिविर में विधायक बृजभूषण गैरोला, दर्जाधारी राज्य मंत्री मधु भट्ट, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तड़ियाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, रानीपोखरी ग्रांट प्रधान सुधीर रतूड़ी, प्रधान नीरज खड़का, दीक्षा भट्ट, स्वीटी रावत, अनिल कुमार, अरुणा भंडारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share this content:
