शाही स्नान के दौरान गन्ना वाहनों को नहीं होगी परेशानी

लक्सर। कुंभ में शाही स्नान के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रोक का असर गन्ना वाहनों पर नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने किसानों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए गन्ने के वाहनों को आवागमन की छूट दी है।कुंभ में शाही स्नान के दौरान राजमार्ग पर वाहनों की अधिक संख्या के अनुमान को देखते हुए प्रशासन ने 9 से 15 अप्रैल तक औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहनों और ऐसे वाहन जिनमें ज्वलनशील पदार्थ भरा होगा के परिचालन पर रोक लगाई थी। इस दौरान मिलों की ओर से प्रशासन को इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। वहीं, पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति बंद होने से मिल और किसानों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए अब जिलाधिकारी सी रविशंकर ने गन्ने के वाहनों को इस अवधि में आवागमन की छूट दे दी है। एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि किसान हित में छूट दी गई है। अब 9 से 15 अप्रैल के बीच भी गन्ने के वाहन सामान्य दिनों की तरह मार्ग पर चलते रहेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।