भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, ये दिग्गज़ खिलाड़ी हुआ बाहर

सिडनी,। न्यूज़ीलैंड में टी-20 सीरीज़ के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 और वनडे सीरीज़ खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर आने से पहले वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज़ तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श दोनों को ही जगह नहीं मिली है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के इस दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहले दो टी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज़ खेल जाएगी।

जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है उनके नाम इस प्रकार हैं-

एरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), एलेक्स केरी (उप-कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जेई रिचर्डसन केन रिचर्डसन, डा आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम ज़म्पा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment