भगवानपुर नेशनल हाईवे पर मिट्टी डालने के लिए ली गई अनुमति की आड़ में खनन का खेल किस हद तक चल रहा है

 इसका नमूना माफिया की इस करतुत में देखा जा सकता है। खनन माफिया ने अनुमति किसी और भूमि की लेकर किशनपुर जमालपुर गाँव मे सोलानी नदी को ही खोद डाला।बाकायदा पोकलैंड लगाकर नदी को इतना गहरा कर दिया है कि जमीन से पानी निकलने लगा। रातभर चली पोकलैंड का सुबह किसानों को पता चला तो दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए तब खनन माफिया वाहन लेकर फरार हो गया।दिलचस्प ये है कि एक तरफ सरकार सोलानी के कहर से किसानों की फसलों को बचाने के लिए लाखों खर्चकर तटबंध बना रही है,दूसरी तरफ खनन माफिया सरकार को ढेंगा दिखाते हुए खुलेआम नदी को खुदकर वारे नयारे कर रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सोलानी नदी को किस बेदर्दी से खोदा गया है।दूसरी तरफ नदी में पानी आते ही किसानों की फसलें बर्बाद होना लाज़मी है

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment